चितरंगी: थाना जियावान में एसडीएम एवं एसडीओपी के अध्यक्षता में मोहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।
मोहर्रम के पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस थाना जियावन परिसर में आगामी त्योहार मोहर्रम को लेकर देवसर एसडीएम अखिलेश सिंह एवं एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई।जहां बैठक के दौरान एसडीएम ने कहा कि आगामी मोहर्रम त्यौहार के दौरान सौहार्द शांति आपसी सहयोग व भाईचारा के साथ पर्व मनाए।