चितरंगी: ग्राम डोंगरी में करंट की चपेट में आने के कारण एक अधेड़ की हुई मौत
लंघाडोल थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी में खेत में सिंचाई के लिए मोटरपंप की स्विच ऑन करने गया एक व्यक्ति करंट के चपेट में आ गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ग्राम डोंगरी निवासी उम्र 58 वर्ष खेत में सिंचाई के लिए मोटरपंप लगाने गया था इसी दौरान स्विच ऑन करते समय बिजली करंट लगने से उसकी मौत हो गई।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।