17 नवंबर 2025 दिन सोमवार को 12:00 बजे मुंगेली जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुंगेली पुलिस ने नई पहल शुरू की है। अब नागरिक व्हाट्सएप नंबर 9479193044 के माध्यम से किसी भी अपराध या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी सीधे पुलिस को भेज सकते हैं। पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।