बीना: किर्रोद बाईपास पर राख से भरा ओवरलोड डंपर पलटा, बड़ा हादसा टला, रोड किनारे बनी दुकान क्षतिग्रस्त
Bina, Sagar | Apr 29, 2026 जेपी थर्मल पावर प्लांट से बड़ी मात्रा में राख से भरे ओवरलोड डंपर नियमों को ताक में रख कर निकल रहे हैं। डंफरो से सड़कों पर जहां राख फैल रही है तो वहीं आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही है। ताजा मामला किर्रोद बाईपास का है जहां पर बुधवार को एक तेज रफ्तार राख से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। टक्कर से रोड किनारे बनी एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई।