बलिया: बलिया बाजार में शॉर्ट सर्किट से चार दुकानों में भीषण आग
बलिया बाजार के हाई स्कूल के समीप रविवार सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से खपरैलनुमा चार दुकानों में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्रभावित दुकानों में तीन किराना और एक ज्वेलरी की दुकान शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत बलिया अग्निशमन दस्ता को घटना की सूचना दी। अग्निशमन दल ने मौके पर दो बड़ी गाड़ी एवं एक छोटी गाड़ी के द्वारा पह