महेश्वर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान भाग रही एक स्विफ्ट कार को पकड़ा। यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मातमुर रोड पर की गई थी। पुलिस ने जब वाहन को रोकने की कोशिश की तो चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।