दरभंगा: दरभंगा के लहेरियासराय मे जिलाधिकारी के कार्यालय पर जनता दरबार का किया गया आयोजन, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोग
दरभंगा के लहेरियासराय में स्थित जिलाधिकारी के कार्यालय पर जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह आयोजन शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया गया । हालांकि जिलाधिकारी अन्य आवश्यक प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त रहने के कारण जनता दरबार में स्वयं उपस्थित नहीं हो सके। उनके निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना ।