बंगाणा: राजपुरा में गोली लगने से लहूलुहान हुई महिला को लेकर एएसपी का बयान, परिवारिक सदस्यों के बयान होंगे दर्ज
Bangana, Una | Nov 1, 2025 उपमंडल बंगाणा के तहत राजपुरा में गोली लगने से लहूलुहान हुई अनीता देवी का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार जारी है। शनिवार दोपहर मामले को लेकर एएसपी ऊना संजीव भाटिया का ब्यान सामने आया है। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं और मामले की हर दिशा में जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला के परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।