बेगूसराय: जीडी कॉलेज में एबीवीपी का कला-कुम्भ समापन कार्यक्रम हुआ, कुलपति रहे मौजूद
जीडी कॉलेज में शनिवार की दोपहर 3:00 बजे ABVP का कलाकुंभ समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संजय कुमार चौधरी शामिल हुए. इस कार्यक्रम के दौरान 760 प्रतिभागियों के बीच आयोजित 6 विधा की प्रतियोगिता में 147 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.