डंडई: प्यासे गांव: डंडई में जल संकट से हाहाकार, पानी के लिए लाइन में लगने को मजबूर लोग
Dandai, Garhwa | Apr 27, 2026 डंडई प्रखंड के कई गांवों में पेयजल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। चापाकल सूखने और जलमीनार खराब होने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वही रोज की तरह सोमवार सुबह 10:00 बालेखांड गांव में महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दो साल पहले लगे जलमीनार से अब तक घरों तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो