जमुनहा: नेपाल की सीमा पर स्थित ककरदरी के जंगल में 15000 रूपए का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दो अन्य साथी भी गिरफ़्तार
थाना मल्हीपुर पुलिस और स्वाट टीम ने ककरदरी जंगल मे पहुँचकर घेराबन्दी कर रविवार रात समय करीब 8.35 बजे 03 लोग आते दिखायी दिये । तीनो व्यक्ति पुलिस की आहट पाकर भागने की कोशिश किए और 01 व्यक्ति ने पुलिस टीम पर देशी तमंचा से फायर कर दिया।जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी जिसका नाम चोरे उर्फ मुंशरिफ है। वही दो लोगों को पपकड़ लिया गया है।