जमुनहा: थाना हरदत्त नगर गिरन्ट पुलिस ने एक अदद नाजायज चाकू के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना हरदत्त नगर गिरन्ट की पुलिस टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया। बरामद चाकू को जब्त कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बहराइच जनपद के ग्राम अमवा साबिर अली के रूप में हुई है।