जमुनहा: उल्टहवा पुल पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार हुवा घायल
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव निवासी दुलारे मौर्य पुत्र बृजमोहन शनिवार को शाम 7बजे लगभग बाइक से मल्हीपुर से अपने घर वापस जा रहा था। इस दौरान रास्ते में स्थित उल्टहवा पुल पर पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे दुलारे का पेट फट गया। लोगों की ओर से मौके पर एम्बुलेंस बुलवाकर घायल को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया।