गिरिडीह: मधुबन थाना क्षेत्र के तिरिलटांड गांव में पतिया हांसदा की हत्या, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
मधुबन थाना क्षेत्र के तिरिलटांड गांव में पतिया हांसदा की हत्या के बाद बुधवार को 10 बजे मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। धारदार हथियार से वार कर इसकी हत्या कर दी गई। जबकि मृतक की पत्नी को बुरी तरह घायल कर दिया गया। आधी रात को अचानक अपराधियों ने इसके घर पर हमला किया और पतिया हांसदा को धारदार हथियात से वार कर मार डाला।