हज़ारीबाग: छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त हजारीबाग ने धनबाद जिला के विभिन्न मतदान केंद्रों का लिया जायजा
आगामी विधानसभा को लेकर आज उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त, हजारीबाग सुमन कैथरीन किस्पोट्टा धनबाद जिले के दौरे पर रही। धनबाद पहुँचने पर उन्हें परिसदन भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने धनबाद विधानसभा, सिंदरी विधानसभा, निरसा विधानसभा एवं टुंडी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।