मथुरा: हाईवे पुलिस और आबकारी टीम ने अवैध शराब तस्करी के आरोप में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, 14 पेटी शराब और कार बरामद
थाना हाईवे पुलिस व आबकारी टीम ने शुक्रवार रात मुखबर की सूचना पर एटीवी केट के पास से सियाज कार को रोककर तलाशी ली। वाहन से गैर प्रांत की 14 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई और तस्करी के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया। शनिवार को गिरफ्तार आरोपी आंध्र प्रदेश के महबूब नगर निवासी पतलावल टिकिया व खटरावत गोविंदु के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए कोर्ट भेज दिया।