मथुरा: वृन्दावन की कंगना किन्नर प्रयागराज महाकुंभ में बनी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, किन्नर समाज ने जताया हर्ष
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शुक्रवार को वृंदावन की किन्नर कंगना को किन्नर महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के सानिध्य में त्रिवेणी संगम में कंगना ने अपना स्वयं का पिंडदान किया। अपने पुराने जीवन को त्याग कर सन्यासी जीवन अपनाया। जूना खड़े के संतों की उपस्थिति में कंगना किन्नर का पट्टाभिषेक हुआ।