चंदला: बम्होरी पुरवा में आग से तबाह परिवार की मदद के लिए आगे आए समाजसेवी अभिषेक सिंह चौहान
बम्होरी पुरवा गाँव में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने चंपा सिहारे के घर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इस दुखद घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया और बेटी की शादी के सपने भी बिखर गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिजई के युवा समाज सेवी सोमवार की शाम 4 बजे अभिषेक सिंह चौहान अपने साथियों के साथ मौके पर पहुँचे और पीड़ित परिवार को ₹11,000 की नकद सहायता प्रदान की।