मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बुधवार को बाजार में श्रद्धा और उत्साह का संगम देखने को मिला। त्योहार की तैयारियों को लेकर शहर के मुख्य बाजारों से लेकर गलियों तक में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जो देर रात तक खरीदारी में व्यस्त रही। दही-चूड़ा और तिलकुट के इस महापर्व को लेकर हर उम्र के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। बाजार में इस बार तिल के व्यंजनों का