पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में मिल्की सत्संग मंदिर के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मातम
Purnea East, Purnia | May 16, 2026
पूर्णिया मरंगा थाना क्षेत्र के सत्संग मंदिर के पास सब्जी खरीदने बाजार जा रहे युवक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।इसके बाद पीछे से आ रही तेज रफ़्तार हाइवा ने कुचल डाला। मृतक की पहचान मरंगा मुर्गी फार्म वार्ड-9 निवासी सुआ लाल साह के बेटे 45 वर्षीय पप्पू शाह के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है