अजयगढ़: जल गंगा संवर्धन अभियान पर सवाल अजयगढ़ के रामबाग की ऐतिहासिक बावड़ी और तालाब बदहाल कचरे के अंबार से श्रद्धालु परेशान।
Ajaigarh, Panna | Jun 23, 2026 प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कुओं, बावड़ियों और ऐतिहासिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके बावजूद अजयगढ़ के ऐतिहासिक रामबाग परिसर में स्थित करीब सौ वर्ष पुरानी बावड़ी, प्राचीन तालाब और तालैया बदहाली का शिकार बने हुए हैं। बावड़ी और तालाब के आसपास कचरे का अंबार, प्लास्टिक, जलभराव और जंगली घास जमा