बालोद: पंडरदल्ली में बस्ती तक पानी और छींद के फल खींच रहे तीन भालू, DFO अभिषेक अग्रवाल ने दी जानकारी
Balod, Balod | May 30, 2026 दल्लीराजहरा के पंडरदल्ली क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से नजर आ रहे तीन भालुओं को लेकर वन विभाग ने शनिवार दोपहर 1 बजे स्थिति स्पष्ट की है। बालोद डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में पानी की उपलब्धता और पेड़ों पर लगे छींद के फलों के कारण भालू बार-बार बस्ती के आसपास पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल भालू भोजन और पानी की तलाश में क्षेत्र में आ रहे हैं