बाजपट्टी: हरपुरवा में घर में अचानक लगी आग , हजारों रुपए की संपत्ति का हुआ नुकसान
बाजपट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा पंचायत के वार्ड संख्या दो में अचानक एक घर में आग लग गई।आग लगने से हजारों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी देते हुए गृह स्वामी मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि अचानक उनके घर में आग लग गई। इस दौरान घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया।