भदोही: भदोही तहसील क्षेत्र के नागमलपुर गांव में मिला सारस पक्षी, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम
भदोही तहसील क्षेत्र के नागमलपुर गांव में एक सारस पक्षी मिला है। जिसको देखने के लिए ग्रामीण उमड़ पड़े। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। ज्ञानपुर रेंजर विजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में सारस पक्षी नहीं है; यह पहला अवसर है जब सारस पक्षी दिखा, इसकी लंबाई 4.5 फीट व वजन 10:30 किलो है।