चक्रधरपुर शहर के एकमात्र डिग्री कॉलेज जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय (जेएलएन कॉलेज) में शिक्षकों की भारी कमी से हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कॉलेज में वर्तमान में 4894 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि मात्र 9 नियमित शिक्षकों के सहारे शिक्षण कार्य संचालित हो रहा है।