पन्ना: नेशनल हाईवे 39 पर भीषण हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने कार को टक्कर मारी, फिर बाइक सवार को रौंदा
Panna, Panna | May 7, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पन्ना-छतरपुर नेशनल हाईवे-39 पर मडला घाटी के पास एक बेकाबू ट्रक ने जमकर कहर बरपाया। तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मडला थाना पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और फिलहाल मृतक की शिनाख्त की जा रही है।