मुलताई: ग्राम घाट पिपरिया में श्रद्धांजलि सभा में पगड़ी प्रथा का विरोध, मृत्यु भोज न कराने पर दिया जोर
Multai, Betul | Sep 19, 2024 घाट पिपरिया में समाज के जिला उपाध्यक्ष रामलाल उपराले के निवास पर उनकी पत्नी चंद्रकला उपराले के श्रद्धांजलि हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्यतः कुरीतियों के संदर्भ में विशेष सभा एवं चर्चा की गई। जिसमे तेरहवीं में पगड़ी प्रथा पर रोक एवम मृत्यु भोज न कराने पर जोर दिया गया। सभा में मुख्य रूप से मेहरा समाज के प्रांतीय संरक्षक उपस्थित रहे।