इगलास: इगलास ग्राम तोछीगढ़ में परोपकार सामाजिक सेवा संस्था ने छत्रपति संभाजी महाराज की 369वीं जयंती मनाई
Iglas, Aligarh | May 14, 2026 इगलास। ग्राम तोछीगढ़ में परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा छत्रपति संभाजी महाराज की 369 वीं जयंती मनाई गई।संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने बताया कि संभाजी महाराज को "धर्मवीर" के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने छोटे से शासनकाल में मुगलों के खिलाफ अभूतपूर्व साहस दिखाया और 27 वर्षों तक औरंगजेब को दक्षिण भारत में उलझाए रखा।