जगाधरी: जगाधरी के द्वारकापुरी में पहुंचे आज हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर। लोगो से किया जनसंपर्क।
जगाधरी के द्वारकापुरी में आज जनसंपर्क कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर पहुंचे और इस मौके पर उन्होंने विपक्षी राजनीतिक पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नेता भ्रष्टाचार में जा तो जेल में है या फिर बेल पर हैं । आज विपक्षी पार्टियों के पास कोई भी मुद्दा नहीं है कि वह जनता के बीच जा सके, क्योंकि भाजपा ने विकास ही इस गति से चलाया है।