सिवनी: बंडोल में अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Seoni, Seoni | Jun 23, 2026 सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक राहगीर की मौत हो गई। मंगलवार को मृतक की पहचान शशिकांत डेहरिया के रूप में हुई है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।