पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि साइबर ठगीं के मामले में लगातार ऑपरेशन एंटीवायरस अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। उसी क्रम में साइबर ठगीं मामले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिनका न्यायालय से रिमांड लिया गया है। अन्य गैंग के सदस्य एवं ठगी की मामलों में अनुसंधान जारी है। मंगलवार रात्रि 8 बजे थाना अधिकारी ने दी जानकारी।