गभाना: सुमेरपुर में आयोजित आर्य समाज के 69वें वार्षिकोत्सव एवं चतुर्वेद शतकम् महायज्ञ में गोसेवा पर दिया गया जोर
गभाना के गांव सुमेरपुर में आयोजित आर्य समाज के 69वें वार्षिकोत्सव एवं चतुर्वेद शतकम् महायज्ञ के दूसरे दिन सोमवार को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित प्रवचन में अंतर्राष्ट्रीय गोकथा वाचक सुंदर वैदिक ने गोमाता को भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार बताते हुए गोसेवा को अपनाने का आह्वान किया।