नजीबाबाद: नजीबाबाद थाना प्रांगण में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर आयोजित गोष्ठी, थाना प्रभारी ने दिए दिशा-निर्देश
नजीबाबाद — आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में थाना प्रांगण में रविवार 2:00 गोष्ठी का आयोजन थाना प्रांगण नजीबाबाद में किया गया। गोष्ठी में क्षेत्र के ग्रामीण और शोभायात्रा निकालने वाली कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बाबा साहब के विचारों और संविधान में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।