जिले के मानसी थाना क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर दर्ज एफआईआर के बावजूद बालू और मिट्टी के अवैध उत्खनन का खेल शनिवार शाम 5:00 बजे तक खुलेआम जारी है। खनन विभाग द्वारा ‘अज्ञात’ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर ली गई, लेकिन इसके बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाज़िमी है कि क्या यह केवल लापरवाही है या सुनियोजित मिलीभगत? जानकार