नागौद: सिद्धनाथ धाम गोवराव में चोरी की वारदात, घंटा-घड़ियाल पार; उचेहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज!
Nagod, Satna | Jun 28, 2026 नागौद v उचेहरा मार्ग के बीच स्थित धार्मिक स्थल सिद्धनाथ धाम गोवराव में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर परिसर से घंटा और घड़ियाल चोरी कर फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र में आस्था से जुड़े लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।ग्रामीणों ने उचेहरा थाने पहुंच मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए चोरो के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की हैं