मावली: डबोक थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ की कार्रवाई, कोडीन की शीशियां व गांजा के साथ एक गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
उदयपुर जिले के डबोक थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ रविवार शाम 7 बजे बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने अवैध कोडीन की शीशियां व गांजा परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की गई। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई।