लक्ष्मीपुर: जमुई रेलवे स्टेशन की बदहाल व्यवस्था पर युवक का वीडियो हुआ वायरल
जमुई रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार 7 बजेसे तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक ने 14 जून को आयोजित मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने साथ पीने का पानी लेकर आएं। युवक का आरोप है कि स्टेशन पर पर्याप्त पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है।