सरवाड़: फारकिया में भेरू जी महाराज के धाम पहुंचे केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, ग्रामीणों ने किया स्वागत
Sarwar, Ajmer | Jun 13, 2026 लोक आस्था के केंद्र एवं आराध्य देव भेरू जी महाराज के स्थान ग्राम फारकिया में सामूहिक कार्यक्रम में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम शनिवार को शाम 4 बजे सम्मिलित हुए।ग्रामवासियों ने विधायक गौतम का माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया।विधायक ने भी ग्रामीणों के इस आत्मीय सम्मान के लिए आभार जताकर ग्रामवासियों के साथ आत्मीय संवाद किया।