फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की भाभी का निधन, फरीदाबाद में हुआ अंतिम संस्कार
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की भाभी रेनू गोयल (65) का बुधवार को निधन हो गया। वह पिछले एक साल से बीमार थीं। कोमा में होने की वजह से उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। उन्होंने सुबह फरीदाबाद के सेक्टर-6 स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। दोपहर साढ़े 12 बजे खेड़ी पुल नहरपार श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपा