लोहरदगा: गांजा पीते 5 युवक पकड़े गए, SP बोले- युवाओं को नशे में धकेलने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
लोहरदगा शहर के तैगी नगर के पास सोमवार दोपहर 1बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गांजा पीते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। लोहरदगा SP सादिक अनवर रिजवी को गुप्त सूचना मिली थी कि तैगी नगर क्षेत्र में कुछ युवक नियमित रूप से एक स्थान पर इकट्ठा होकर गांजा का सेवन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपी ने गठित विशेष टीम एवं सदर थाना पुलिस को मौके पर भेजा।