धनवार: सड़क हादसे में सामान लेने जा रहे राहगीर की मौत, परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
खोरीमहुआ-कोडरमा पथ पर बल्हारा उपस्वास्थ्य केंद के पास गुरुवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक कर्माटांड निवासी 46 वर्ष घनश्याम दास था। घटना के बाद शुक्रवार को मृतका के पत्नी सोहा देवी ने घोड़थंभा ओपी में आवेदन देकर बाइक चालक पर कार्रवाई की मांग की है