गाजियाबाद में थाना टीला मोड़ पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिश्रित आतिशबाजी पटाखों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सस्ते दामों में अवैध पटाखे खरीद कर टीला मोर इलाके क्षेत्र में लाभ कमाने के लिए बेच रहे थे। पुलिस ने बताया उनके कब्जे से आठ प्लास्टिक के कट्टे से पटाखे बरामद कर लिए गए हैं।