खगड़िया: गोछारी ढाला के समीप एनएच-31 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, हायर सेंटर रेफर
खगड़िया जिले के एनएच-31 स्थित गोछारी ढाला के समीप शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।