बीना: समाजसेवियों ने पेश की मानवता की मिसाल, इटावा मुक्तिधाम में कराया गरीब महिला का दाह संस्कार
Bina, Sagar | May 19, 2026 55 वर्षीय पार्वतीबाई अहिरवार पति पूरन लाल दोनों दिव्यांग थे। प्रताप वार्ड में रहने वाले इस परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। पांच वर्षीय मासूम बच्चे के साथ वे संघर्ष कर रहे थे। बीमारी के चलते पार्वती बाई सिविल अस्पताल में भर्ती थीं, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गई। मौत के बाद परिवार के सामने सबसे बड़ा संकट था — दाह संस्कार का।