बलरामपुर: जिले में सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया, 184 गर्भवती महिलाओं का किया गया निशुल्क अल्ट्रासाउंड
2 अप्रैल बुधवार को 2 बजे जिले के दो जिला स्तरीय चिकित्सालय जिला संयुक्त चिकित्सालय जिला महिला चिकित्सालय , दस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित कुल बारह स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान मनाया गया। आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में कुल 1013 गर्भवती महिलाओं की जांच किया गया,184 महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड किया गया।