नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई है। वहीं परिजनों ने चिकित्सक सहित एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में घंटो बवाल काटा है। मृत प्रसूता की पहचान नरकटियागंज प्रखंड के धूम नगर लाली गढ़ई गांव निवासी शत्रुघ्न कुशवाहा की पत्नी सुंदरम देवी 27 वर्षीय के रूप में की गई है।