सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी के रामगढ़ शेखावाटी पहुंचने पर भाजपा द्वारा निकाली जा रही जनसंवाद यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।शनिवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता श्रवण चौधरी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा के दौरान राज्य सरकार की सरकार की 2 साल की उपलब्धियां से जनता को अवगत कराया गया साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गई।