🏫🌿 हिसार में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत! CM नायब सिंह सैनी ने OP जिंदल मॉडर्न स्कूल में नई शैक्षणिक सुविधाओं का किया उद्घाटन
आज हिसार में ओ.पी. जिंदल मॉडर्न स्कूल में नई शैक्षणिक सुविधाओं के उद्घाटन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न नई सुविधाओं का उद्घाटन करने के साथ पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर उद्योगपति एवं जिंदल समूह की प्रतिनिधि तथा हिसार की विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल, कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भव्य बिश्नोई, हांसी विधायक विनोद भयाना, विधायक रामकुमार गौतम, मीर प्रवीण पोपली सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
Hisar, Hissar | Aug 9, 2026