मोहम्मदाबाद तहसील सभागार में गुरुवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विधान सभा मुहम्मदाबाद के सभी बूथ लेवल अधिकारियों यानी बीएलओ का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी ने की। इस अवसर पर उन्होंने बीएलओ को निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान की विस्तृत जानकारी दिया।