भिंड नगर: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में महिला कांग्रेस ने राम जानकी मंदिर पर हवन-पूजन कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
भिंड शहर स्थित राम जानकी मंदिर में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शांति कुशवाह के नेतृत्व में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर चंदा मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई।शांति कुशवाह ने कहा कि राम मंदिर देश के करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है।